चालान काटने पर पिकअप ड्राइवर पुलिस से भिड़ा:कौशांबी के ओसा चौराहे पर दो युवक अरेस्ट, विवाद का वीडियो सामने आया
कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के ओसा चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सीट बेल्ट नहीं लगाने पर चालान काटने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और पिकअप चालक के बीच विवाद हो गया। एक हजार रुपए का चालान काटे जाने से नाराज चालक पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। ट्रैफिक इंचार्ज चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे जानकारी के अनुसार, नवंबर में चलाए जा रहे यातायात माह के तहत ट्रैफिक इंचार्ज श्याम सुंदर अन्य पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के साथ ओसा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सीट बेल्ट नहीं लगाने पर एक पिकअप को रोक लिया गया। पुलिस ने चालक का एक हजार रुपये का चालान काट दिया। इससे नाराज चालक ने विरोध शुरू कर दिया। ड्राइवर और पुलिसकर्मी के बीच हुई बहस चालान को लेकर पुलिसकर्मियों और चालक के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे का हाथ पकड़ते नजर आए। हंगामा देखकर चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पिकअप और उसमें सवार दो युवकों को थाने ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ओसा चौराहे पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात दरोगा श्याम सुंदर के साथ पिकअप चालक ने अभद्रता की। थाना पुलिस ने मौके से पिकअप और दो युवकों को पकड़ा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)