यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में ट्रेलर से टकराई ट्रैवलर, देवर-भाभी की मौत, 13 यात्री घायल; अयोध्या से लौट रहे थे श्रद्धालु

Nov 14, 2026 - 10:40
0
यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में ट्रेलर से टकराई ट्रैवलर, देवर-भाभी की मौत, 13 यात्री घायल; अयोध्या से लौट रहे थे श्रद्धालु
आगरा में अयोध्या से दर्शन कर वापस आ रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस (ट्रैवलर) आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो यात्रियों की मौत हो गई। 13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना शनिवार की सुबह करीब 4 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 37.100 पर हुई।पूरी खबर पढ़ें… बागपत में DCM और बोलेरो पिकअप की टक्कर:दोनों वाहनों में सवार 2 लोगों की मौत; पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ी थी DCM बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर शनिवार सुबह करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना दोघट क्षेत्र में गांगनौली कट के पास सड़क किनारे खड़ी DCM में पीछे से आ रही महिंद्रा बोलेरो पिकअप टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, DCM गांगनौली कट के पास पंचर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। DCM चालक दिनेश राघव (52) पुत्र हाकिम सिंह, हरि नगर एक्सटेंशन, बदरपुर, साउथ दिल्ली के रहने वाले थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही बोलेरो पिकअप DCM से टकरा गई।पूरी खबर पढ़ें... रामलला के दर्शन पास में बदलाव:अब देर से पहुंचने पर मिलेगा दर्शन, आपके हिसाब से मिलेगा दूसरा स्लॉट अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए पास बनवाने वाले श्रद्धालुओं को अब तय समय से देर होने पर निराश होकर नहीं लौटना पड़ेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन पास के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। इसके बाद पास की उपलब्धता के आधार पर श्रद्धालु अपने दर्शन का स्लॉट बदलवा सकेंगे। नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा दूर-दराज के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। रास्ते में देरी या किसी दूसरी वजह से निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाने की स्थिति में भी उन्हें दूसरे स्लॉट में दर्शन का मौका मिल सकेगा। हालांकि, पास में बदलाव उसी ट्रस्टी या पुलिस-प्रशासन के अधिकारी की लॉगिन आईडी से किया जा सकेगा, जिससे पहले पास जारी हुआ था।पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User