उत्तराखंड महोत्सव में लोकनृत्य और गायन प्रस्तुतियां हुईं:लखनऊ के गोमती तट पर पांचवें दिन पहली पुरुष झोड़ा प्रतियोगिता
लखनऊ के गोमती तट पर चल रहे 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव में लोक संस्कृति, संगीत और पारंपरिक नृत्यों का संगम देखने को मिल रहा है। पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में शुक्रवार को महोत्सव के पांचवें दिन झोड़ा नृत्य, छोलिया, कुमाऊंनी नृत्य और गायन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। पहली बार आयोजित पुरुष झोड़ा प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। वहीं, उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक चंदन मेहरा ने स्टार नाइट में गीतों से शाम सजाई। कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह और क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद राजन शामिल हुए। भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से आयोजित विशेष सत्र में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सर्वेश शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कौश्तुभानन्द चंदौला को शैलेश मटियानी स्मृति सम्मान-2026, सुरेंद्र राजेश्वरी को चंद्र सिंह राही स्मृति सम्मान-2026 और राजेंद्र सिंह कनवाल को हरी दत्त पांडे स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। लोकनृत्यों में दिखी पहाड़ की संस्कृति दोपहर में आयोजित एकल गायन प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें आध्या सिंह प्रथम, रेनुलता कौल द्वितीय और कृष्णा तृतीय रहीं। इसके बाद अल्मोड़ा के उधांचल कला केंद्र ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। आरंभ डांस एकेडमी देहरादून ने सरस्वती वंदना और कथक तराना, जबकि सरगम कला केंद्र ने कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत किया। गंगोत्री विहार, गोमती नगर के दल ने सामान्य झोड़ा प्रस्तुत किया। महिला झोड़ा प्रतियोगिता में शिवानी विहार, कुर्मांचल नगर-द्वितीय, गोमती नगर और कुर्मांचल नगर-तृतीय के दलों ने पारंपरिक नृत्य से दर्शकों को पहाड़ की संस्कृति से रूबरू कराया। पुरुष झोड़ा प्रतियोगिता में रामलीला समिति तेलीबाग के कलाकारों ने राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रस्तुति दी। मयूर नृत्य और गीतों ने बांधा समां संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से आगरा के दल ने मयूर लोकनृत्य प्रस्तुत किया। नाचेगा भारत सीजन-3 और डांस उत्तराखंड डांस सीजन-5 के कलाकारों ने भी नृत्य प्रस्तुतियों से मनोरंजन किया। तीनों दलों की सामूहिक छपेली प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। वॉयस ऑफ उत्तराखंड में हर्षिता कांडपाल, विशाल सिंह रावत और हिमांशु पांडे ने गायन किया। चंदन मेहरा की स्टार नाइट ने महोत्सव में संगीत का रंग भर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)