यूपी में घना कोहरा, 31 जिलों में यलो अलर्ट:रामलला को गुनगुने पानी से स्नान, पहनाए जा रहे गर्म कपड़े; कानपुर सबसे ठंडा

Nov 28, 2026 - 06:59
0
यूपी में घना कोहरा, 31 जिलों में यलो अलर्ट:रामलला को गुनगुने पानी से स्नान, पहनाए जा रहे गर्म कपड़े; कानपुर सबसे ठंडा
उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। शनिवार (28 नवंबर) को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 31 जिलों में यलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह के समय कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह सकती है। रामलला को गुनगुने पानी से कराया जा रहा स्नान बदलते मौसम का असर अयोध्या के राम मंदिर में भी दिखाई देने लगा है। ठंड से बचाव के लिए रामलला की दिनचर्या में बदलाव किया गया है। उन्हें गुनगुने पानी से स्नान कराया जा रहा है। इसके अलावा मोटे सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। रात में रामलला को रजाई ओढ़ाई जा रही है। वहीं, भोग में दही देना भी बंद कर दिया गया है। कोहरे की 2 तस्वीरें- बारिश नहीं, सुबह और रात बढ़ेगी ठिठुरन मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय घना कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। 29 नवंबर से घने कोहरे के असर में कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद सुबह के समय कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अगले सप्ताह और गिरेगा तापमान लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होने वाला है। कोहरा और घना होगा, जबकि धूप का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा। अगले एक सप्ताह में ठंडी पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। दिन का तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। अब गलन वाली सर्दी शुरू होगी, दिन में भी ठिठुरन होगी मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर की वजह से हवाओं के पैटर्न में बदलाव आया था। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी और सूखी हवाओं की जगह पूर्व दिशा से आने वाली गर्म और नमी वाली हवाओं ने ले ली थी। हालांकि, चक्रवात पूरी तरह से खत्म हो गया है। इसलिए मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की जगह हिमालयी क्षेत्र से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ले ली है। इससे तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। अब गलन वाली ठंड पड़ेगी। दिन में ठिठुरन होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User