शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 86 लाख ठगे:इंस्टाग्राम के जरिए युवती से हुई दोस्ती, हनीट्रैप में फंसाया
साइबर ठग ने कौशलपुरी निवासी करण सिंह को हनीट्रैप में फंसाया। उसके बाद शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 86 लाख रुपये की ठगी की। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने साइबर पोर्टल के हेल्पलाइन में मामले की शिकायत पुलिस से की। जुलाई से नवंबर के बीच ट्रांसफर कराई रकम करण सिंह के अनुसार कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए उनकी बातचीत एक युवती से शुरू हुई। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने पर वह व्हाट्सएप पर बातचीत करने लगे। युवती ने शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने की बात की। साथ ही कुछ ट्रेड भी दिखाए। साथ ही व्हाट्सएप पर एक ग्रुप का लिंक भेजा। जिसके विश्वास में आकर उन्होंने ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। उनका एक अकाउंट खोला गया। जिसके जरिए उन्होंने जुलाई से नंवबर 2026 के बीच करीब 86 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रांसफर किए। कुछ समय बाद उन्होंने मुनाफे की रुपये निकालने का प्रयास किया, तो रकम नहीं लिख सकी। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। नजीराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। एफडी कराने के नाम पर कस्टमर से 30 लाख का फ्रॉड किदवई नगर निवासी सुमित तिवारी के अनुसार उनका एसबीआई की द मॉल रोड शाखा में खाता है। उन्होंने माता-पिता की मृत्यु के बाद 43.50 लाख रुपये में मकान बेचा था। जिन रुपये को उन्होंने बैंक में जमा कर दिया। बैंक कर्मचारी ज्योति भास्कर ने अधिक ब्याज का लालच देकर एफडी कराने की सलाह दी। उन्होंने 10 लाख रुपये बाउचर के जरिए जमा किए। साथ ही 30 लाख रुपये का चेक 20 जनवरी 2026 को कर्मचारी को दिया। आरोप है कि महिला कर्मचारी के विश्वास में आकर उन्होंने 30 लाख रुपये की एफडी कराई। महिला कर्मचारी ने उन्हें एफडी के फर्जी दस्तावेज दे दिए। कुछ समय बाद वह बैंक रुपये निकालने पहुंचे तो बैंक कर्मचारियों ने एफडी के दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी दी। उन्होंने महिला कर्मचारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। बैंक के अधिकारियों ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। ना ही महिला कर्मचारी के बारे में कोई जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मामले की शिकायत की। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)