8.4 डिग्री पारा, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा कानपुर:नवंबर की सबसे सर्द रात रही, हवाएं छुड़ा रही कंपकपी
शहर में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात का तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही कानपुर शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। नवंबर में पहली बार रात का पारा इतना नीचे पहुंचा है। शनिवार सुबह भी सर्द हवाएं कंपकपी छुड़ाएंगी। हल्की धुंध के चलते सुबह ठंड का असर और महसूस हो सकता है। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन छांव में खड़े होने पर ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। सर्द हवाएं असर दिखाने लगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पूर्व की सर्द हवाएं अपना असर दिखाने लगी हैं, जिसके पारा गिर रहा है। हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। ठंड के चलते सुबह गर्म कपड़े पहनकर निकलना बेहतर रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ राहत देगा, लेकिन सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। खासकर छांव में ठंडक अधिक महसूस होगी। चार डिग्री से ज्यादा गिरा रात का पारा सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम है।सुबह सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम चार बजे के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। रात में ओस गिरने और हवाओं के चलते ठंड का असर और बढ़ गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)