लखनऊ से अजमेर दरगाह चादर लेकर पहुंचे सपा नेता:समाजवादी पार्टी की जीत और आज़म खान की सुरक्षा के लिए मांगी दुआ, ख्वाजा की दरगाह को भाईचारा का केंद्र बताया

Nov 27, 2026 - 10:44
0
लखनऊ से अजमेर दरगाह चादर लेकर पहुंचे सपा नेता:समाजवादी पार्टी की जीत और आज़म खान की सुरक्षा के लिए मांगी दुआ, ख्वाजा की दरगाह को भाईचारा का केंद्र बताया
लखनऊ से अजमेर पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई। नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत के लिए दुआ मांगी। सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने पार्टी की कामयाबी के साथ आजम खान की सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और उनकी मुश्किलें कम होने की भी दुआ की। मोहम्मद इखलाक ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज में उनकी गहरी आस्था है। इसी आस्था के साथ वह चुनाव से पहले अजमेर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह पर चादर पेश कर समाजवादी पार्टी की जीत और आजम खान को राहत मिलने की दुआ मांगी है। बोले- आजम खान पर हुए बेइंतिहा जुल्म मोहम्मद इखलाक ने आजम खान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके खिलाफ सैकड़ों मुकदमे दर्ज किए गए। उन्हें लगातार परेशान किया गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति को जितना शारीरिक और मानसिक कष्ट दिया जा सकता है, उससे ज्यादा उन्हें झेलना पड़ा है। उनकी सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी विशेष दुआ की गई। देश में अमन-शांति और भाईचारे की मांगी दुआ सपा नेताओं ने देश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ भी मांगी। उन्होंने कहा कि सूफी संतों ने हमेशा एकता और भाईचारे का संदेश दिया है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User