गाजीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या का था आरोपी!

गाजीपुर के धरवां गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी सोनू उर्फ परवेज पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ।

Nov 28, 2026 - 11:05
0
गाजीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मां-बेटी की हत्या का था आरोपी!

दि राइजिंग न्यूज़ | गाजीपुर | 28 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नंदगंज थाना क्षेत्र में हुई इस दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश का पुलिस के साथ मुठभेड़ में सामना हुआ। इस दौरान बदमाश घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सोनू उर्फ परवेज के रूप में हुई है। 28 नवंबर को पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद नंदगंज पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास देवोपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

दरअसल, 23 नवंबर की रात धरवां गांव में मां जयमून निशा और उनकी 12 वर्षीय बेटी आईमन निशा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

पुलिस ने आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, मृतका का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किया गया चापड़ बरामद किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User