मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा...

मुजफ्फरनगर में फ्लाईओवर पर कार डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराकर आग की चपेट में आ गई। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Nov 09, 2026 - 10:39
0
मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा...

दि राइजिंग न्यूज़ | मुजफ्फरनगर | 9 नवंबर 2026

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कार सवार छह लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग हरियाणा के नारनौल के पास स्थित राखीखाक गांव के रहने वाले थे। पुलिस मृतकों की पहचान और उनके आपसी संबंधों की जानकारी जुटा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User