दिवाली की रात कन्नौज में खूनी वारदात, भाजपा विधायक के भाई की हत्या!
कन्नौज में दीपावली की रात भाजपा विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस जिला महासचिव पर आरोप है।
दि राइजिंग न्यूज़ | कन्नौज | 9 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दीपावली की रात छिबरामऊ कोतवाली के पास अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह भाजपा विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
इस मामले में कांग्रेस के जिला महासचिव अमूल दीक्षित पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं। मृतक के परिजनों ने पुराने विवाद और चुनावी रंजिश को घटना की वजह बताया है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पांच टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)