मेक इन इंडिया से अमेरिका को क्यों लगा डर? ट्रंप ने भारत पर टैरिफ की दी धमकी!
भारत की मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और पीएलआई योजनाओं के जरिए बढ़ती विनिर्माण क्षमता पर अमेरिका ने सवाल उठाए हैं। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि सरकारी प्रोत्साहन से भारतीय कंपनियां घरेलू मांग से अधिक उत्पादन कर रही हैं, जिससे अमेरिकी उद्योगों और रोजगार पर असर पड़ सकता है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव सामने आया है।
दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 26 नवंबर 2026
भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने की कोशिशों के बीच अमेरिका ने मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) पर सवाल उठाए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इन योजनाओं को अपने उद्योगों और रोजगार के लिए चुनौती मान रहा है। अमेरिका का आरोप है कि भारत सरकारी सहायता और आर्थिक प्रोत्साहन के जरिए अपनी उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ा रहा है। इससे भारतीय कंपनियां घरेलू जरूरतों से अधिक सामान तैयार करके दूसरे देशों में निर्यात कर सकती हैं और अमेरिकी कंपनियों के सामने प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
इसी मुद्दे को आधार बनाकर अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने की स्थिति में इसे 17 प्रतिशत तक रखने की संभावना भी जताई गई है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने वर्ष 1974 के व्यापार कानून की धारा 301 के तहत भारत की औद्योगिक और व्यापार नीतियों की जांच की है। उसकी 126 पन्नों की रिपोर्ट में भारतीय नीतियों को लेकर कई आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)