रामपुर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन:फसल क्षति सर्वे और मुआवजा वितरण की जांच कराने की मांग
रामपुर में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष वीरेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपकर किसानों की धान की फसल के मुआवजे और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में मुआवजा पाने वाले किसानों की ग्रामवार सूची तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने और फसल क्षति सर्वे व मुआवजा वितरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई। इसके अलावा तहसील के सप्लाई कार्यालय में राशन कार्ड की यूनिट काटने और जोड़ने के नाम पर कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की गई। संघ ने राशन कार्ड धारकों और कोटेदारों से कथित वसूली पर तत्काल रोक लगाने की भी मांग की। वीरेश शर्मा ने कहा कि किसानों को उनके हक का पूरा हिसाब मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि तीन दिन में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)