बोले बृजभूषण- कांग्रेस ने सबसे ज्यादा संविधान का दुरुपयोग किया:गोंडा में इमरजेंसी का जिक्र कर बरसे, संविधान बचाओ नारे को बताया भ्रमित करने वाला
कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पार्टी पर निशाना साधा। गुरुवार सुबह 11:30 बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज जो लोग संविधान बचाने का नारा दे रहे हैं, उन्होंने ही सबसे ज्यादा संविधान का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनी हुई सरकारों को गिराने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। धारा 356 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि संविधान का दुरुपयोग, खासकर धारा 356 का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कांग्रेस की सरकारों में हुआ है। कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह उनके कहने से नहीं, बल्कि रिकॉर्ड देखकर पता चल सकता है कि कांग्रेस ने कितनी बार ऐसा किया। इमरजेंसी का जिक्र कर कांग्रेस को घेरा पूर्व सांसद ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश में इमरजेंसी लगाई गई थी। राजनारायण की याचिका पर हाईकोर्ट का फैसला इंदिरा गांधी के चुनाव के खिलाफ आया था। इसके बाद संविधान और अदालत के फैसले को न मानते हुए रातों-रात इमरजेंसी लगा दी गई। उन्होंने कहा कि उस दौरान बड़े नेताओं के साथ छात्र नेताओं को भी जेल में बंद किया गया था। डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालयों के भी कई नेता जेल गए थे। उन्होंने आडवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय जेल में बंद लोगों को लगता था कि वे बाहर नहीं आ पाएंगे। जेपी आंदोलन के बाद इमरजेंसी हटाने का किया जिक्र बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उस समय देश के युवाओं और छात्रों ने आंदोलन की कमान संभाली। नारा लगने लगा- 'इंदिरा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।' लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में पटना के गांधी मैदान में बड़ा सम्मेलन हुआ। इसके बाद देशभर में आंदोलन तेज हुआ और इमरजेंसी हटाई गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद हुए चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया। बोले- जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस पूर्व सांसद ने कहा कि जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा संविधान का दुरुपयोग किया, वही आज संविधान बचाने का नारा दे रही है। कांग्रेस को अपने रिकॉर्ड देखने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इमरजेंसी लगाकर लाखों लोगों और विद्यार्थियों को जेल में बंद करना जनता को भ्रमित करने का काम था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)