प्रयागराज में लखनऊ हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार:फाफामऊ पुल पर 6 गाड़ियां खराब होने से बिगड़े हालात, सुबह 10 बजे से रेंग रहे वाहन
प्रयागराज में लखनऊ हाईवे पर गुरुवार सुबह से ही वाहनों की रफ्तार थम सी गई। फाफामऊ पुल पर एक के बाद एक छह गाड़ियों के खराब होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। सुबह करीब 10 बजे से ही हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। हालात यह रहे कि गाड़ियां काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती रहीं। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नौकरी, कारोबार और जरूरी काम से निकले लोग काफी देर तक रास्ते में फंसे रहे। दरअसल, फाफामऊ ब्रिज पर सुबह सबसे पहले एक इलेक्ट्रिक बस खराब हो गई। इसके बाद एक लोडर भी रास्ते में खड़ा हो गया। फिर एक के बाद एक तीन से चार अन्य वाहन भी खराब हो गए। पुल पर वाहनों के खराब होने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ और देखते ही देखते वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। इसका असर हाईवे के साथ शहर में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले रास्तों पर भी दिखाई दिया। तेलियरगंज से एमएनआईटी तिराहे तक वाहनों का दबाव यातायात का दबाव सिर्फ फाफामऊ पुल तक सीमित नहीं रहा। तेलियरगंज में मेहंदौरी चौकी से लेकर एमएनआईटी तिराहा, तेलियरगंज चौराहा, फाफामऊ ब्रिज, ब्रिज एंड-ए से ब्रिज एंड-बी, गंगाघाट तिराहा और पार्क तिराहे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। शहर में प्रवेश करने और शहर से बाहर निकलने वाले मार्गों पर भी वाहनों की संख्या अधिक होने से रफ्तार धीमी रही। आईट्रिपल सी से हो रही निगरानी यातायात की इस स्थिति पर आईट्रिपलसी के मॉडर्न कंट्रोल रूम से लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित अधिकारियों और यातायात कर्मियों को यातायात सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। यातायात कर्मियों को प्रभावित मार्गों पर व्यवस्था संभालने के लिए लगाया गया है। टीआई बोले- जाम नहीं, वाहनों की रफ्तार धीमी यातायात निरीक्षक (टीआई) मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह एक इलेक्ट्रिक बस खराब हुई थी। इसके बाद एक लोडर और तीन-चार अन्य वाहन भी खराब हो गए। इससे फाफामऊ पुल पर यातायात प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि जाम जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण उनकी रफ्तार धीमी जरूर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)