लखीमपुर खीरी में संविधान दिवस पर उद्देशिका पढ़ी गई:सीएमओ ने दिलाया कर्तव्यों के पालन का संकल्प
लखीमपुर खीरी में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। सीएमओ कार्यालय के सभागार में हुई संगोष्ठी में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका पढ़ी। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि संविधान हर नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय देता है। यह विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता के साथ प्रतिष्ठा और अवसर की समानता भी देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की गरिमा और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने वाली बंधुता को बढ़ावा देना सभी का दायित्व है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की अपील की। संगोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम भार्गव, डॉ. लालजी पासी, वित्त एवं लेखा अधिकारी विक्रम प्रताप सिंह, सहायक लेखा अधिकारी एसपी वर्मा और जिला प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संवैधानिक आदर्शों को अपने काम में अपनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)