12 साल के किशोर से कुकर्म का आरोप:3 दिन तक समझौते की बातचीत के बाद पिता ने कोतवाली में दी तहरीर

Nov 29, 2026 - 07:12
0
12 साल के किशोर से कुकर्म का आरोप:3 दिन तक समझौते की बातचीत के बाद पिता ने कोतवाली में दी तहरीर
बिजनौर में खेत पर गन्ना तोड़ने गए 12 साल के किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद किशोर ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेत में ले जाकर किया कुकर्म पुलिस के मुताबिक, करीब तीन दिन पहले किशोर खेत पर गन्ना तोड़ने गया था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे जबरदस्ती खेत में ले जाकर कुकर्म किया। घर लौटने पर किशोरने परिजनों को घटना बताई। तीन दिन तक चली समझौते की बातचीत किशोर के पिता ने पहले बिरादरी के जिम्मेदार लोगों से शिकायत की। दोनों पक्षों के बीच करीब तीन दिन तक समझौते की बातचीत चली, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट शनिवार को किशोर के पिता ने शहर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी के खिलाफ जांच शुरू शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User