मथुरा में BSc की छात्रा ने लगाए प्रोफेशर पर आरोप:ABVP कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पर किया हंगामा, कॉलेज प्रशासन और पुलिस कर रही जांच

Nov 29, 2026 - 06:04
0
मथुरा में BSc की छात्रा ने लगाए प्रोफेशर पर आरोप:ABVP कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पर किया हंगामा, कॉलेज प्रशासन और पुलिस कर रही जांच
मथुरा के एक कॉलेज में BSc में पढ़ने वाली छात्रा ने मैथ के प्रोफेसर पर परेशान करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले में कॉलेज प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं की गई तो छात्रा पुलिस के पास पहुंची। शहर कोतवाली पुलिस ने जब छात्रा की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो उसने इसकी जानकारी ABVP के कार्यकर्ताओं को दी। जिसके बाद शनिवार की देर शाम को ABVP के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और वहां नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ। BSc 2nd ईयर की है छात्रा शहर कोतवाली इलाके के एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रोफेसर पर एक साल तक छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। कॉलेज प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की तो परेशान होकर छात्रा ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली के सामने रोड पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई और कार्रवाई की मांग पर अड़े गए। करीब दो घंटे तक चले हंगामे से रोड पर जाम की स्थिति बन गई। मथुरा के राया रोड निवासी छात्रा ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि कॉलेज में गणित विभाग के प्रोफेसर अक्तूबर से ही उसे अपने घर बुलाने का दबाव बना रहे थे। छात्रा नहीं मानी तो उसे प्रलोभन दिया गया। कहा गया कि उनके संपर्क में रहने से उसका भविष्य सुधर जाएगा। प्रोगैशर की हरकत ठीक नहीं लगने पर छात्रा ने उनसे दूरी बना ली। परीक्षा में फेल करने की दी धमकी छात्रा ने बताया कि एक दिन प्रोफेसर ने उसे गणित विभाग में बुलाकर अलमारी खोलने को कहा। जैसे ही वह अलमारी खोलने लगी, प्रोफेसर पीछे आकर खड़े हो गए और अश्लील हरकत करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने और प्रतियोगिताओं से बाहर करने की धमकी दी।कहा कि वह उसका भविष्य खराब कर देंगे। छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर बीते एक साल से इस तरह की हरकत करते आ रहे हैं। उसने कॉलेज प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डीएम चंद्रप्रकाश सिंह से भी मामले की शिकायत की। जांच में जुटी पुलिस शनिवार को प्रोफेशन की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद डेब शाम को ABVP कार्यकर्ता छात्रा को लेकर कोतवाली के सामने पहुंच गए और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी सड़क से हटकर कोतवाली परिसर में पहुंचे। वहां छात्रा से तहरीर ली गई। पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य को भी कोतवाली बुलाया और देर रात तक कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले में डीएम के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर से जांच कराई है। जांच रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जांच रिपोर्ट देंगे DM को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज में प्रॉक्टोरियल बोर्ड और महिला शिकायत प्रकोष्ठ है। लेकिन छात्रा ने वहां शिकायत नहीं की। यह मामला कुछ दिन पहले भी सामने आया था। खेल प्रतियोगिता में चयन नहीं होने पर छात्रा ने डीएम से भी शिकायत की थी, जिसकी जांच चल रही है। अभी तक की जांच में प्रोफेसर की कोई गलती नहीं मिली है। अगर छात्रा को परेशान किया जा रहा था तो वह हमें आकर बता सकती थी। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी, इसके बाद आगे की दिशा तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User