17 नवंबर को जारी होगा मतदाता सूची का एकीकृत प्रारूप:16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका; 4 जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

Nov 08, 2026 - 10:04
0
17 नवंबर को जारी होगा मतदाता सूची का एकीकृत प्रारूप:16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और संशोधन का मौका; 4 जनवरी  को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
बस्ती में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब जिले में मतदाता सूची का एकीकृत प्रारूप 17 नवंबर को जारी होगा। मतदाता 16 दिसंबर तक सूची में नाम शामिल कराने, दर्ज नाम में सुधार कराने और दावे-आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने यह संशोधित कार्यक्रम 6 नवंबर को जारी पत्र के आधार पर तय किया है। सूची एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की जा रही है। 17 नवंबर को प्रारूप सूची होगी जारी जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि मतदान स्थलों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन का काम पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची जारी होगी। मतदाता सूची में अपना नाम जांचने के साथ दर्ज जानकारी में जरूरी सुधार करा सकेंगे। 16 दिसंबर तक दाखिल कर सकेंगे दावे-आपत्तियां मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, पहले से दर्ज नाम में संशोधन कराने और अन्य दावे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। डीएम ने मतदाताओं से नाम जांचने की अपील की जिलाधिकारी ने मतदाताओं से प्रारूप सूची में अपना नाम जांचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य जानकारी में गलती है तो निर्धारित समय में दावा या आपत्ति दाखिल करें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User