आगरा: छात्रवृत्ति प्रक्रिया में समय से पहले ‘लास्ट डेट एंडेड’:स्कूलों में छात्रों का डाटा अपलोड करने का रुका काम, पोर्टल की तकनीकी समस्या बना कारण

Nov 18, 2026 - 14:37
0
आगरा: छात्रवृत्ति प्रक्रिया में समय से पहले ‘लास्ट डेट एंडेड’:स्कूलों में छात्रों का डाटा अपलोड करने का रुका काम, पोर्टल की तकनीकी समस्या बना कारण
आगरा में छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ी ने विद्यालयों को परेशान कर दिया है। पोर्टल पर ‘लास्ट डेट एंडेड’ का संदेश दिखाई दे रहा है, जबकि स्कूलों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। ऑल स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन (एएसडब्ल्यूए) के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि पोर्टल पर गलत संदेश दिखने से विद्यालय प्रबंधन आवेदन आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के दस्तावेज एकत्र कर डाटा तैयार करने का काम शुरू कर दिया था, लेकिन पोर्टल पर समय से पहले अंतिम तिथि समाप्त दिखाए जाने से पूरी प्रक्रिया अटक गई है। शर्मा ने कहा कि जब अंतिम तिथि अभी बाकी है, तब पोर्टल ‘लास्ट डेट एंडेड’ क्यों दिखा रहा है? इसकी वजह से स्कूलों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शासन और संबंधित विभाग से मांग की कि पोर्टल पर सही अंतिम तिथि तुरंत अपडेट की जाए और स्कूलों को मास्टर डाटा अपलोड करने का मौका बिना किसी बाधा के दिया जाए। साथ ही, तकनीकी खराबी के कारण किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित न किया जाए। सचिन शर्मा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों के हित में काम करना चाहता है, लेकिन जब पोर्टल ही गलत जानकारी दिखाए, तो आवेदन कैसे पूरे होंगे। ASWA आगरा ने मांग की है कि पोर्टल को तुरंत दुरुस्त किया जाए और स्कूलों को उचित सहयोग दिया जाए। समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल ने बताया जो भी समस्या आ रही उसे संबंधित स्कूल लिखित में विभाग को देकर अवगत कराएं। निदेशालय स्तर से समाधान कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User