किसान के कच्चे मकान में लगी आग:जालौन में 20 क्विंटल गेहूं और खाद जलकर राख
जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे किसान के कच्चे मकान में आग लग गई। आग से करीब 20 क्विंटल गेहूं, छह बोरी डीएपी और यूरिया खाद समेत घरेलू सामान जल गया। किसान वृंदावन चौधरी गुरुवार सुबह खेत में बखराई करने गए थे। इस दौरान उनके मकान में आग लग गई। घर से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। घर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, खाद और अन्य सामान जल चुका था। गेहूं की करीब 20 क्विंटल उपज भी आग में नष्ट हो गई। किसान मौके पर पहुंचे तो घर का सामान जला हुआ था। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर किसान को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)