DM-SP ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया:रसोईघर और भोजन वितरण व्यवस्था देखी, बंदियों के खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश
मऊ में गुरुवार को डीएम आनंद वर्द्धन और SP ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार परिसर, रसोईघर और बंदियों के लिए भोजन बनाने की व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और खाना बनाने की प्रक्रिया के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को सभी बंदियों को तय मानकों के अनुसार साफ और पौष्टिक भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाना बनाते समय सफाई का ध्यान रखा जाए और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से समझौता न हो। रसोईघर और भोजन बांटने की जगह पर नियमित सफाई के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने जेल में उपलब्ध दूसरी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बंदियों को शासन की ओर से तय सुविधाएं समय पर दी जाएं। जेल परिसर में सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं का रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए। बंदियों को पौष्टिक भोजन देना प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने कहा- बंदियों के स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। बंदियों को साफ माहौल और पौष्टिक भोजन देना प्राथमिकता होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कारागार के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)