5000 रुपये न देने पर समोसे वाले से मारपीट:शामली में चार युवकों पर आरोप; विरोध में बाजार बंद, कार्रवाई की मांग

Sep 29, 2026 - 15:48
0
5000 रुपये न देने पर समोसे वाले से मारपीट:शामली में चार युवकों पर आरोप; विरोध में बाजार बंद, कार्रवाई की मांग
शामली के लिसाढ़ गांव में 5000 रुपये न देने पर चार युवकों पर समोसे की दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट का आरोप है। बीच-बचाव करने आए दुकानदार के पिता और पत्नी से भी मारपीट की गई। इस घटना के विरोध में मंगलवार को लिसाढ़ का बाजार बंद रहा। पुलिस को दी तहरीर में दुकानदार ने बताया कि सोमवार शाम 7बजे गांव के चार युवक उसकी दुकान पर आए। आरोप है कि उन्होंने 5000 रुपये मांगे। मना करने पर गाली-गलौज कर दुकान में घुसकर मारपीट की। दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता सुभाष और पत्नी कोमल बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की। ग्रामीण इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। व्यापारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई होने तक बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। लिसाढ़ की सभी दुकानें बंद हैं। व्यापारी पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बाजार बंद होने से गांव में दिनभर घटना को लेकर चर्चा रही। ग्रामीणों ने व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दुकानदारों के साथ इस तरह की घटनाएं होंगी तो उनके लिए बेखौफ होकर कारोबार करना मुश्किल होगा। व्यापारियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस गस्त गांव में नहीं हो पा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User