710 छात्रों ने बायोमेट्रिक वसूली के आरोप लगाए:गाजीपुर के पीजी कॉलेज का मामला, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Nov 07, 2026 - 07:41
0
710 छात्रों ने बायोमेट्रिक वसूली के आरोप लगाए:गाजीपुर के पीजी कॉलेज का मामला, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
गाजीपुर के पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर कथित वसूली के आरोप लगे हैं। शुक्रवार दोपहर 1 बजे छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और मामले की जांच की मांग की। विद्यार्थियों ने 710 छात्रों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। दो दिन के हस्ताक्षर अभियान के बाद छात्र नेताओं के नेतृत्व में विद्यार्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति के बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए तय प्रक्रिया से अलग उनसे रुपये लिए जा रहे हैं। छात्रों के मुताबिक, पिछले साल कॉलेज परिसर में लिखित नोटिस के जरिए पैसे लिए गए थे। इस बार कॉलेज के बाहर चल रही दुकानों पर वसूली की जा रही है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की मांग की। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पांडेय के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने कॉलेज में अवैध वसूली से इनकार किया था। दीपक ने कहा कि छात्रों के आरोप गलत हैं तो निष्पक्ष जांच कराई जाए। छात्र नेता आकाश चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की आड़ में दलाली और वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राचार्य से इस व्यवस्था को बंद कराने और छात्रों के सामने खुली बहस करने की मांग की। छात्रों ने ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में आकाश चौधरी, दीपक उपाध्याय और प्रभुन सिंह यादव समेत कई छात्र मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User