यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में बीटेक छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाई, मौत

Nov 07, 2026 - 07:41
0
यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में बीटेक छात्र ने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाई, मौत
गाजियाबाद में छात्र की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सहारनपुर के नानौता के रहने वाले हर्ष सिसोदिया के रूप में हुई है। वह BTech प्रथम वर्ष का छात्र था। जुलाई में ही कॉलेज में दाखिला लिया था। ह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद परिजनों ने कॉलेज के छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी हॉस्टल की है। पढ़ें पूरी खबर…. गोरखपुर में RO की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी:जल गया इलेक्ट्रानिक का सामान, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात आरओ की दुकान में आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल हो गया। आस-पास के दुकानदार बाल्टी से पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश करते रहे। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक 45 मिनट में आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान में रखा इलेक्ट्रानिक का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… सहसवान में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लगी:दमकल ने आग बुझाई, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका बदायूं के सहसवान में शुक्रवार देर रात रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जल गया। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग अकबराबाद चौराहे पर लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने से पहले पुलिस ने बाजार में यातायात रुकवाया और आसपास की दुकानों से लोगों को हटाया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User