अमेठी डीएम ने छह टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी:मरीजों से नियमित दवा और पौष्टिक आहार लेने को कहा, बोले- टीबी का इलाज संभव
अमेठी में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में छह टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान उन्होंने मरीजों से पौष्टिक आहार लेने और डॉक्टरों के बताए अनुसार दवा का पूरा कोर्स तय समय तक जारी रखने की अपील की। डीएम ने कहा कि टीबी का इलाज संभव है। समय पर जांच, नियमित दवा और संतुलित पोषण से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। डीएम ने बताया कि सरकार टीबी मरीजों को मुफ्त जांच, दवा और पोषण सहायता उपलब्ध करा रही है। मरीजों को दवा का कोर्स बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। पौष्टिक आहार लेने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचाने के निर्देश जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों तक स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण सहायता समय पर पहुंचाई जाए। मरीजों की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मरीज सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। मरीजों से पूछा हाल, परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क की सलाह डीएम ने मरीजों से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इलाज के दौरान किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दीपक सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)