आज अखबार नहीं, पढ़िए देवरिया की कल की बड़ी खबरें:दीपावली पर देर रात तक आतिशबाजी, ग्राहक सेवा केंद्र से चोरी
देवरिया में रविवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर दीप जल उठे। रंग-बिरंगी झालरों से शहर जगमगा उठा। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी की। पटाखों और फुलझड़ियों से देर रात तक आसमान रोशन रहा। पूरी खबर पढ़ें देवरिया में ग्राहक सेवा केंद्र से 1.18 लाख की चोरी देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) से 1.18 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी को रविवार शाम करीब चार बजे इजरही माफी मोड़ के पास से पकड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें दो स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद युवक को गोली लगी देवरिया के गोरखपुर रोड पर शनिवार रात करीब 3 बजे दो स्कॉर्पियो के बीच रगड़ लगने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरी स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली रामगुलाम टोला निवासी देव सिंह राजा के पेट में नाभि के पास लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाशमणि त्रिपाठी का निधन देवरिया के पूर्व सांसद और भारतीय सेना के पूर्व उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में सुबह 11:45 बजे अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से गृह क्षेत्र बरपार गांव सहित देवरिया में शोक की लहर है। उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया से सांसद हैं। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)