दीपावली पर कोतवाल ने दी शुभकामनाएं:कल्याण सिंह सागर ने कर्मचारियों के समर्पण और सहयोग को बताया कानून व्यवस्था की ताकत

Nov 09, 2026 - 07:49
0
दीपावली पर कोतवाल ने दी शुभकामनाएं:कल्याण सिंह सागर ने कर्मचारियों के समर्पण और सहयोग को बताया कानून व्यवस्था की ताकत
देवरिया के रुद्रपुर में दीपावली के पावन पर्व पर रुद्रपुर कोतवाली परिसर में सौहार्द और उल्लास का माहौल रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने चौकीदारों, पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान कोतवाल ने कहा कि चौकीदार पुलिस व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की जानकारी देने और पुलिस तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और आपसी सहयोग से कानून व्यवस्था मजबूत होती है। सभी को मिलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User