ट्रक ने बस के कंडक्टर और हेल्पर को कुचला:शाहजहांपुर में दोनों की मौत; फावड़े से खरोंचकर इकट्ठा किए शव के टुकड़े, बस का शीशा देखने उतरे थे

Nov 09, 2026 - 06:58
0
ट्रक ने बस के कंडक्टर और हेल्पर को कुचला:शाहजहांपुर में दोनों की मौत; फावड़े से खरोंचकर इकट्ठा किए शव के टुकड़े, बस का शीशा देखने उतरे थे
शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बस का शीशा टूटने की आवाज आने पर नीचे उतरे कंडक्टर और हेल्पर को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े करीब 20 मीटर तक सड़क पर बिखर गए। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के 257वें किलोमीटर पर रात करीब 1 बजे हुआ। डबल डेकर बस आनंद विहार से झारखंड के हजारीबाग जा रही थी। शीशा चटकने की आवाज पर रोकी बस बस के साइड वाले शीशे पर किसी चीज के लगने की आवाज आई और वह चटक गया। यात्रियों ने ड्राइवर मृत्युंजय उर्फ छोटे को पत्थर लगने की बात बताई। इसके बाद ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोक दी। वह कंडक्टर विपिन कुमार और हेल्पर कौशल के साथ शीशा देखने नीचे उतरा। तीनों ड्राइवर की तरफ बीच वाली सीट के पास लगे शीशे को देखने पहुंचे। शीशा चटका हुआ था। इसके बाद ड्राइवर वापस बस में जाकर अपनी सीट पर बैठ गया। विपिन और कौशल बस के पास से होते हुए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। ट्रक की चपेट में आए दोनों कर्मचारी इसी दौरान नोएडा की ओर से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शवों के टुकड़े करीब 20 मीटर तक सड़क पर फैल गए और सड़क से चिपक गए। पुलिस ने फावड़े की मदद से टुकड़ों को हटाकर चादर पर इकट्ठा किया। एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस से दोनों के शव सीएचसी पहुंचाए गए। पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है। विपिन की दो बेटियां हैं, जबकि कौशल के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। ड्राइवर बोला- पलटकर देखा तो ट्रक टक्कर मारकर निकल गया ड्राइवर मृत्युंजय उर्फ छोटे ने बताया कि बस के शीशे पर किसी ने पत्थर मार दिया था। यात्रियों के कहने पर बस रोक दी गई। शीशा देखने के बाद वह अपनी सीट पर आकर बैठ गया। उसने बताया, “जैसे ही पलटकर देखा तो कंडक्टर और हेल्पर को टक्कर मारता हुआ ट्रक निकल गया। पल भर में हादसा हो गया।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User