आज अखबार नहीं, पढ़ें सुलतानपुर की कल की बड़ी खबरें:दिवाली पर 2600 रुपए किलो बिकी डायमंड मिठाई, अयोध्या-प्रयागराज हाईवे बोलेरो की टक्कर से कांस्टेबल घायल
सुल्तानपुर में दीपावली पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। दो दिनों में जिले में करीब 10 टन मिठाई का कारोबार होने का अनुमान है। अवंतिका फूड मॉल के मालिक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या ने यह अनुमान जताया। उनके मुताबिक, दीपावली पर मिठाई की मांग इतनी अधिक रही कि दुकानदारों को इसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त कारीगर और स्टाफ तक लगाना पड़ा। शहर की मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे बोलेरो की टक्कर से कांस्टेबल घायल
सुल्तानपुर में रविवार सुबह करीब 11:15 बजे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल उपेंद्र कुमार घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस बोलेरो की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर चुनावी रंजिश में प्रत्याशी और साथी पर हमला:सुल्तानपुर में लाठी-डंडों से पीटा, फायरिंग का भी आरोप; दोनों मेडिकल कॉलेज रेफर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे जितेंद्र मिश्रा और उनके साथी आदित्य विक्रम सिंह पर हमला हुआ। दोनों को चोटें आईं और उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है। घटना शनिवार, 7 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे चकटेरी तहसील मोड़ के पास हुई। जितेंद्र मिश्रा अपने साथियों के साथ चाय की दुकान पर बैठे थे। शिकायत के मुताबिक, चुनावी रंजिश में हथियारों से लैस कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज के बाद उन पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)