आज अखबार नहीं, पढ़ें प्रतापगढ़ की कल की बड़ी खबरें:पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने मनाई दीपावली, राजा भैया के राजभवन में श्रीराम कथा होगी
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में रविवार को दीपावली का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। SP दीपक भूकर अपनी पत्नी IRS अदिति मोर के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। पढ़ें पूरी खबर राजा भैया के राजभवन में श्रीराम कथा होगी:धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर श्रद्धालुओं को बुलाया
प्रतापगढ़ के कुंडा के बेंती स्थित राजा भैया के राजभवन में 17 से 19 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 17, 18 और 19 नवंबर को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक कथा होगी। 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दिव्य दरबार लगेगा। राजा भैया के राजभवन में श्रीराम कथा होगी। पढ़ें पूरी खबर अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्रकार की मौत:प्रतापगढ़ में पट्टी-अमरगढ़ मार्ग पर हादसा; निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे
प्रतापगढ़ में पट्टी-अमरगढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पत्रकार रोहित जायसवाल (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पट्टी कस्बे के रायपुर रोड निवासी राजकुमार जायसवाल के बेटे रोहित शनिवार रात करीब 9 बजे बाइक से एक निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। शोभवा गांव के आगे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)