आजमगढ़ में पंडित नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि:जिला अध्यक्ष बोले आधुनिक भारत के निर्माता और युगदृष्टा थे पंडित नेहरू
आजमगढ़ के जिला कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक स्वर में पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। इसके साथ ही वह युग दृष्टा भी थे। पंडित नेहरू ने आईआईटी, आईआईएम, भाखड़ा नांगल बांध के साथ ही रेलवे एयरपोर्ट का भी निर्माण किया। इसके साथ ही सरकारी प्रतिष्ठानों को ऊंचाइयों पर ले जाने का भी काम किया। सुई से लेकर जहाज तक के निर्माण का काम किया गया। आज पंडित नेहरू के बने हुए चीजों का जिस तरह से भाजपा दुरुपयोग कर रही है। ऐसे में आज पंडित नेहरू की यादें ताजा हो गई। नफरत की बाजार में खोली जा रही है मोहब्बत की दुकान
कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार रायपुर मुन्ना राय का कहना है कि आज हम भारत में बनी हुई चीजों का सपोर्ट करें और नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान जो हमारे राहुल गांधी जी खोल रहे हैं। हम लोग उसका सहयोग करें। हम लोग चाहते हैं कि भाईचारा बना रहे आपसी सद्भाव और गंगा जमुना तहजीब बनी रहे। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी लोग मिलकर भारत को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएं यही हम लोगों का संकल्प है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)