अयोध्या में किशोरी चार दिन से लापता:स्कूल आते-जाते किशोरी को परेशान करता था युवक, मां बोली- बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया
अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी 19 नवंबर से लापता है। चार दिन बाद भी उसका पता नहीं चला है। मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के पंकज, उसके पिता कमलेश और मां गायत्री के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी की मां राजवती का आरोप है कि पंकज स्कूल आते-जाते समय बेटी को परेशान करता था। वह रास्ते में अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत भी करता था। आरोप है कि पंकज के माता-पिता भी उसे उकसाते थे। मां के मुताबिक, 19 नवंबर को पंकज उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से किशोरी घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मां ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए 21 नवंबर को कुमारगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। उसका पता लगने के बाद बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)