गोंडा में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब:एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा में तैनात रहे 2 हजार पुलिसकर्मी

Nov 24, 2026 - 12:47
0
गोंडा में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब:एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुरक्षा में तैनात रहे 2 हजार पुलिसकर्मी
गोंडा में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों, घाटों और पोखरों में स्नान शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे तक जिले में एक लाख से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगा चुके थे। प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पूरे जिले में 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, SDRF की टीमें भी मुस्तैद स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और डूबने से बचाव के लिए नदियों और पोखरों के किनारे एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही मेले जैसा माहौल है। श्रद्धालु करनैलगंज के सरयू घाट, स्वामीनारायण छपिया मंदिर के पोखरे, धानेपुर के सोनबरसा पोखरे और इटियाथोक स्थित तिर्रेमनोरमा मंदिर के पोखरे में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा जिले के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी एसपी अभिषेक झा ने बताया कि जिले में कई स्थानों पर कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से स्नान कर रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User