हाथरस में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी:पत्नी से हुए झगड़े के बाद घर से निकला, 5 साल पहले हुई थी शादी
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। गंगौली रेलवे फाटक के पास सुबह करीब 9 बजे हुई घटना के बाद उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राजस्थान में नौकरी करता था युवक मृतक की पहचान एटा जिले के जलेसर कोतवाली क्षेत्र के पवरा गांव निवासी रामप्रवेश (32) पुत्र भीकम सिंह के रूप में हुई है। वह राजस्थान में नौकरी करता था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। रात में पत्नी से हुआ था विवाद परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात रामप्रवेश का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया रेलवे फाटक के पास युवक को गंभीर हालत में देखकर लोगों ने सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)