कन्नौज हादसे के बाद कौशांबी में मची चीख पुकार:इकलौते बेटे की मौत के बाद मां बेसुध, चार छात्रों की जान गई
कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए। बस में 50 स्टूडेंट्स समेत 60 लोग सवार थे। सभी आगरा में पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे थे। बस कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की थी। वह मंगलवार रात 12 बजे आगरा से रवाना हुई थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस रोकी गई थी। इसी दौरान ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सीटें उखड़ गईं। कई बच्चे सीटों के बीच फंस गए थे। हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर को झपकी आना मानी जा रही है। दो तस्वीरें देखें चार बच्चों की मौत की खबर कौशांबी पहुंचने पर उनके परिवार स्कूल परिसर के बाहर पहुंचे और बच्चों का हाल जानने लगे। स्कूल प्रबंधक सलमान भी हादसे में घायल हुए हैं। मृतकों में अरमान और आर्यन 8वीं के छात्र थे, जबकि रजीउल्लाह और मो. जैद 10वीं में पढ़ते थे। स्कूल प्रबंधक सलमान और एक अन्य बच्चे की हालत नाजुक है। दोनों को कानपुर के हैलेट हॉस्पिटल भेजा गया है। मां बोली- मेरा लाल कहां चला गया रजीउल्लाह अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से मां सहाना बानो और पिता सशीउल्लाह और परिवार के अन्य लोग सदमे में हैं। मां रोते हुए बार-बार सिर्फ एक ही बात की रही है कि मेरा लाल कहां चला गया। वहीं दूसरे छात्र आर्यन चौरसिया की भी हादसे में जान गई है। आर्यन के पिता मिथलेश चौरसिया घर पर मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन्हें सुबह नींद खुलने पर बेटे की मौत की खबर मिली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)