समाधान दिवस में चार मामले पहुंचे:महराजगंज में सदर कोतवाली में दो का मौके पर निस्तारण, बाकी के लिए कर्मचारियों को निर्देश

Nov 28, 2026 - 16:18
0
समाधान दिवस में चार मामले पहुंचे:महराजगंज में सदर कोतवाली में दो का मौके पर निस्तारण, बाकी के लिए कर्मचारियों को निर्देश
महराजगंज के सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस लगा। यहां चार मामले आए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। थाना प्रभारी ने शिकायतें सुनकर संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। बाकी दो मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी शिकायतों का तय समय में निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में आपसी तालमेल से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए, ताकि फरियादियों को थाने और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिसकर्मियों ने शिकायतें दर्ज कर उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User