IITF में बरेका के लोकोमोटिव मॉडल की धूम:WAP-7 और WAG-9 बने आकर्षण का केंद्र, भारतीय रेल के विकास और विरासत की दिखी झलक
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF-2026) में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के लोकोमोटिव मॉडल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। भारतीय रेल मंडप में बरेका के बनाए WAP-7 यात्री इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव और WAG-9 मालवाहक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। इनके साथ विदेशों को निर्यात किए जाने वाले लोकोमोटिव के मॉडल भी रखे गए हैं। मेले में भारतीय रेल की ओर से 'विकास भी, विरासत भी' थीम पर अपनी तकनीकी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है। पहले देखें तस्वीरें… बरेका के इंजन की दिख रही तकनीकी क्षमता भारतीय रेल मंडप में प्रदर्शित बरेका के लोकोमोटिव मॉडल भारतीय रेलवे की निर्माण क्षमता और तकनीकी दक्षता को दर्शा रहे हैं। WAP-7 यात्री ट्रेनों के संचालन और WAG-9 मालगाड़ियों के संचालन में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रिक इंजन है। इनके मॉडल के जरिए आगंतुकों को भारतीय रेल की इंजन निर्माण क्षमता के साथ निर्यात गतिविधियों की जानकारी भी मिल रही है। अमृत भारत स्टेशन से बुलेट ट्रेन तक की झलक रेलवे मंडप के बाहरी हिस्से में जैसलमेर अमृत भारत स्टेशन का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। इसमें राजस्थान की पारंपरिक स्थापत्य कला को आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा अंजी ब्रिज, मोकामा के नए डबल रेल लाइन पुल, बुलेट ट्रेन परियोजना, वंदे भारत, अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर के मॉडल भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। बच्चों के लिए क्विज, स्क्रीन पर दिखाई जा रहीं उपलब्धियां मंडप में इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से रेलवे की तकनीकी उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं और विरासत से जुड़े वीडियो दिखाए जा रहे हैं। बच्चों के लिए क्विज भी रखी गई है, जिससे वे खेल-खेल में रेलवे की नई तकनीक और परियोजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)