हवाई ट्रेड के 30 अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई:महराजगंज के इंदिरा नगर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा होने पर कराई गई परीक्षा
महराजगंज। शहर के इंदिरा नगर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुवार को हवाई ट्रेड के 30 अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों के कौशल, कार्यक्षमता और प्रशिक्षण के दौरान अर्जित जानकारी का मूल्यांकन किया गया। इस संबंध में सेंटर मैनेजर अरुण प्रताप ने बताया कि योजना के तहत हवाई ट्रेड के 30 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद गुरुवार को उनकी परीक्षा कराई गई। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों की कार्य संबंधी जानकारी और सीखे गए हुनर का आकलन करना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें शासन की ओर से योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। अरुण प्रताप ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर उनके हुनर को विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपने कौशल का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)