अज्ञात वाहन की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत:ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज, पिता ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Nov 09, 2026 - 09:46
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से इकलौते बेटे की मौत:ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज, पिता ने की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
श्रावस्ती के भिनगा-राजपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बीते बृहस्पतिवार शाम करीब 7:00 बजे बाइक सवार संतोष कुमार (28) की मौत हो गई। सोमवार सुबह 9:00 बजे पुलिस ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। दरअसल सिरसिया थाना क्षेत्र के बदलपुर गांव के रहने वाले संतोष पिछले कुछ महीनों से जिला अस्पताल भिनगा में ट्रेनिंग कर रहे थे। गुरुवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी खत्म कर वह अपाची बाइक से घर लौट रहे थे। जंगल के पास अंधेरे में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संतोष सड़क किनारे गिर पड़े और उनकी बाइक दूसरी ओर जा गिरी। वाहन चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कुछ देर बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस संतोष को जिला अस्पताल भिनगा ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बीते शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संतोष अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उनका एक बेटा है। उनके माता-पिता खेती-किसानी करते हैं। इकलौते बेटे के मौत से परिवार सदमे में है संतोष के जाने के बाद घर में कोई कमाने वाला भी नहीं रहा। मृतक के रिश्तेदार अभय कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User