अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक हेल्पर की मौत:छिबरामऊ में नवीन मंडी के पास खड़ा था ट्रक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
कन्नौज के छिबरामऊ में नवीन मंडी के पास बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रक हेल्पर भुज्जी उर्फ बादशाह की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर भुज्जी (27) राजस्थान के भरतपुर जिले के गढ़ी मेवात का रहने वाला था। वह ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। ट्रक चालक तालीम ने बताया कि वे चेन्नई से रुद्रपुर स्थित लीलैंड कंपनी के ऑटो पार्ट्स लेकर जा रहे थे। नवीन मंडी के पास हुआ हादसा तालीम के मुताबिक, बुधवार को जीटी रोड हाईवे पर नवीन मंडी के पास जाम के कारण उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा किया था। भुज्जी को भूख लगी तो वह सड़क पार कर दूसरी ओर के होटल में खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। भुज्जी अविवाहित था और पांच भाइयों में से एक था। उसके पिता अली शेर की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में मां नसरी और भाई अजीम, अलमान, रहमान व गज्जू हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)