10 दिन में 5538 लोगों ने स्वगणना का ब्यौरादर्ज कराया:संतकबीर नगर में पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से लोग परेशान

Nov 26, 2026 - 13:17
0
10 दिन में 5538 लोगों ने स्वगणना का ब्यौरादर्ज कराया:संतकबीर नगर में पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से लोग परेशान
संतकबीर नगर जिले में जनगणना-2027 के तहत घर बैठे परिवार का ब्यौरा दर्ज कराने की स्वगणना मुहिम धीमी चल रही है। 15 दिन की तय अवधि में 10 दिन बीत चुके हैं। बुधवार शाम तक खलीलाबाद तहसील में 5538 लोगों ने पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराई थी। पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों से भी लोगों को परेशानी हो रही है। स्वगणना के लिए मोबाइल नंबर से लॉगिन और सत्यापन करना होता है। कई लोगों को सत्यापन विफल होने का संदेश मिल रहा है, जिससे प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। लोगों के मुताबिक, वेबसाइट और सर्वर धीमे चल रहे हैं। पोर्टल बार-बार बंद हो रहा है और फॉर्म जमा नहीं हो पा रहा। कई बार पूरा ब्यौरा भरने के बाद भी फॉर्म सबमिट नहीं होता, जिससे लोगों को पूरी प्रक्रिया दोबारा करनी पड़ती है। परिवार के हर सदस्य का ब्यौरा दर्ज स्वगणना में परिवार से जुड़े 40 सवालों के जवाब देने होते हैं। साथ ही परिवार के हर सदस्य का ब्यौरा दर्ज करना होता है। लंबी प्रक्रिया और डिजिटल जानकारी की कमी के कारण कुछ लोग फॉर्म भरना शुरू करने के बाद अधूरा छोड़ देते हैं। इरशाद अहमद, राजकुमार और दयाराम ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण लोग चाहकर भी स्वगणना नहीं कर पा रहे हैं। स्वगणना की धीमी प्रगति को देखते हुए तहसील प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए कोटेदारों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायकों, ग्राम पंचायत सचिवों और लेखपालों की मदद ले रहा है। ये कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित कर रहे हैं और तकनीकी दिक्कतें दूर करने में मदद कर रहे हैं। स्वगणना की अवधि खत्म होने के बाद प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर परिवारों का ब्यौरा जुटाएंगे। वे स्वगणना के दौरान दर्ज जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। वही स्वगणना के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। सबमिट करने के बाद प्राप्त एसएसआईडी लोग सही तरीके से पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें और उसे सबमिट करने के बाद प्राप्त एसएसआईडी (स्वगणना पहचान संख्या) सुरक्षित रखें। प्रगणक के घर पहुंचने पर उन्हें यह एसएसआईडी उपलब्ध कराएं, ताकि दर्ज विवरण का सत्यापन किया जा सके। अनुजमा कुमार यादव, तहसीलदार खलीलाबाद ने बताया कि स्वगणना में सहयोग के लिए प्रगणकों, सुपरवाइजरों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायकों, पंचायत सचिवों और लेखपालों को भी लगाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User