डॉक्टरों के योगदान को मिला सम्मान:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक आर्य के सेवा समर्पण की सराहना की
जालौन जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक आर्य के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और सेवा समर्पण की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सराहना की है। मुख्यमंत्री ने दो अक्टूबर 2026 को लोक भवन, लखनऊ से पत्र भेजकर उनके सेवाभाव की प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सक समाज में भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं। वे अपने ज्ञान, कौशल और सेवाभाव से मरीजों को उपचार देने के साथ उनके जीवन में नई आशा जगाते हैं। कोरोना महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में चिकित्सकों ने अपने जीवन की परवाह किए बिना लाखों नागरिकों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण के लिए प्रयासरत है। उन्होंने डॉ. दीपक आर्य के सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)