वाराणसी में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण:AQI 267 पर पहुंचा; मौसम वैज्ञानिक बोले-एक सप्ताह बाद पड़ेगा घना कोहरा

Nov 26, 2026 - 10:18
0
वाराणसी में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण:AQI 267 पर पहुंचा; मौसम वैज्ञानिक बोले-एक सप्ताह बाद पड़ेगा घना कोहरा
वाराणसी शहर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गुरुवार सुबह शहर का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटे और नमी 62 फीसदी रही। वहीं, प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। सतह पर चल रही शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आई है। अगले 48 घंटे में तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। कोहरा और ठंड से फसलों पर भी असर मौसम में बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। सुबह के समय कोहरा और तापमान में गिरावट से आलू, सरसों, मटर और गेहूं जैसी फसलों पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि, हल्की ठंड गेहूं की फसल के लिए अनुकूल मानी जाती है। इससे फसल की बढ़वार में मदद मिलती है। वहीं, लगातार घना कोहरा रहने और धूप कम निकलने से आलू व सरसों की फसलों में रोग और कीटों का खतरा बढ़ सकता है। किसानों को सलाह है कि खेतों में नमी बनाए रखें और जरूरत के अनुसार ही सिंचाई करें। सरसों और आलू की फसल में रोग के लक्षण दिखने पर कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें। मौसम में बदलाव को देखते हुए किसान फसलों की नियमित निगरानी भी करते रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User