अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:फरीदपुर से लौट रहे दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दूसरा घायल

Nov 11, 2026 - 17:53
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:फरीदपुर से लौट रहे दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, दूसरा घायल
बरेली जिले में कैरुआ गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनुज की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। अनुज पुत्र राम बहादुर और महेंद्र पुत्र मक्खन फरीदपुर से बाजार करके अपने गांव लौट रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। कैरुआ गांव के पास पीछे से आए वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से भाग गया। हादसे में अनुज की टांग टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। महेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User