उत्तराखंड महोत्सव में 16 कलाकारों ने झोड़ा नृत्य किया:लखनऊ में पारंपरिक कलाओं का दिखा रंग, पहाड़ी जनजीवन की खूबसूरत झलक पेश की
लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव में गुरुवार को 16 कलाकारों ने झोड़ा नृत्य किया। महोत्सव में पहाड़ी लोकसंस्कृति और पारंपरिक कलाओं का रंग देखने को मिल रहा है। लोकसंगीत की धुनों पर कलाकारों के कदम थिरके तो दर्शक भावविभोर हो गए। हरितिमा पंत के निर्देशन में हुई प्रस्तुति में कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में मंच पर उतरे। सामूहिक नृत्य, लोकगीतों की मधुर धुन और आकर्षक नृत्य शैली के जरिए कलाकारों ने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ी जनजीवन की खूबसूरत झलक पेश की। देखिए 2 तस्वीरें… लोकपरंपरा के रंगों से सजा मंच प्रस्तुति में वागीशा, अनुराधा, तृप्ति, उर्मिला, नेहा, रुचि, राधा, दीपाली और उन्नति समेत कुल 16 कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों के आपसी तालमेल और पारंपरिक नृत्य शैली ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने की पहल हरितिमा पंत ने बताया कि इस प्रस्तुति का उद्देश्य उत्तराखंड की पारंपरिक लोककलाओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और लोकपरंपराओं से जोड़ना भी इसकी प्रमुख सोच है। झोड़ा नृत्य की प्रस्तुति ने महोत्सव में पहाड़ की संस्कृति और परंपरा के रंग बिखेर दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)