डासना जेल में बहनों ने भाइयों को तिलक किया:भैया दूज पर खुली मुलाकात की व्यवस्था, बहनों ने मिठाई खिलाकर भाइयों की लंबी उम्र की दुआ मांगी

Nov 11, 2026 - 17:53
0
डासना जेल में बहनों ने भाइयों को तिलक किया:भैया दूज पर खुली मुलाकात की व्यवस्था, बहनों ने मिठाई खिलाकर भाइयों की लंबी उम्र की दुआ मांगी
गाजियाबाद की डासना जिला जेल में भैया दूज पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने भाइयों को तिलक किया और मिठाई खिलाकर त्योहार की रस्में पूरी कीं। सुबह से जेल के मुख्य द्वार पर बहनों की भीड़ जुटने लगी थी। कई बहनें पूजा की थाली और मिठाई लेकर पहुंचीं। जेल प्रशासन ने इस मौके पर खुली मुलाकात की व्यवस्था की, ताकि बहनें भाइयों के साथ बैठकर त्योहार मना सकें। जेल परिसर में सुरक्षा के लिए अलग-अलग जगहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि बहनों को मुलाकात में परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। जेल के बाहर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि जेल के आसपास पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। मसूरी थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक और जेल चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। जेल के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि यातायात पर असर न पड़े और मुलाकात के लिए आने वाली बहनों को परेशानी न हो। पुलिसकर्मी आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User