महिला को बचाने में बाइक फिसली, युवक की मौत:रिठौरा चौकी के सामने हादसा; डिवाइडर के कट बंद करने की मांग

Nov 11, 2026 - 17:53
0
महिला को बचाने में बाइक फिसली, युवक की मौत:रिठौरा चौकी के सामने हादसा; डिवाइडर के कट बंद करने की मांग
भैया दूज पर सड़कों पर भीड़ के बीच रिठौरा पुलिस चौकी के सामने बाइक फिसलने से 20 वर्षीय मोहम्मद आबिद की मौत हो गई। वह शॉपिंग करके घर लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, चौकी के सामने अचानक एक महिला आ गई। उसे बचाने के लिए आबिद ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। आबिद का सिर जमीन से टकराया और उसे गंभीर चोट लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आबिद रिठौरा का रहने वाला था। वह कारपेंट्री का काम करता था और अपने पिता मोहम्मद अबरार का हाथ बंटाता था। अबरार मजदूरी करते हैं। आबिद के दो भाई और तीन बहनें हैं। स्थानीय लोगों ने डिवाइडर में जगह-जगह बने कट को हादसे की वजह बताया। उनका कहना है कि इन कट से लोग अचानक सड़क पार करते हैं और वाहन चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं। लोगों ने डिवाइडर के अनावश्यक कट बंद करने और त्योहारों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आबिद को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User