AIPWA-AISA ने 30 नवंबर को विधानसभा घेरने का ऐलान किया:लखनऊ प्रेसवार्ता के भाजपा सरकार पर निशाना साधा, 26 हजार स्कूल दोबारा खोलने कि मांग किया

Nov 25, 2026 - 18:59
0
AIPWA-AISA ने 30 नवंबर को विधानसभा घेरने का ऐलान किया:लखनऊ प्रेसवार्ता के भाजपा सरकार पर निशाना साधा, 26 हजार स्कूल दोबारा खोलने कि मांग किया
लखनऊ में बुधवार को प्रेस क्लब में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने संयुक्त प्रेसवार्ता किया । इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा। संगठन ने महिला हिंसा, रोजगार, राज्य दमन और वोट चोरी के मुद्दे पर 30 नवंबर को विधानसभा मार्च निकालने का ऐलान किया। ऐपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे पा रही है। कुसुम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के रोजगार का सवाल बेहद गंभीर है। हर महिला आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान देना चाहती है, लेकिन महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाएं प्रभावी साबित नहीं हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का विकास मॉडल बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रहा है। गरीबों को उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ रहा है। मतदाता सूची पर उठे सवाल ऐपवा की लखनऊ संयोजक सरोजिनी बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। एसआईआर के बाद 16 लाख से अधिक नाम जोड़े जाने का दावा किया गया है, लेकिन मीडिया सर्वे के मुताबिक इन नामों का डेटा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब संसद में लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती, तो सड़कों पर उतरकर अपने सवाल उठाने पड़ते हैं। ‘प्रदर्शनकारियों पर हो रहे हैं मुकदमे’ आइसा की छात्र नेता संविधा ने कहा कि आशा वर्कर महिलाएं लंबे समय से स्थाई रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय आंदोलन को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दिनों इको गार्डन में प्रदर्शन कर रहीं 250 आशा कार्यकर्ताओं और आंदोलन के नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बंद किए गए 26 हजार सरकारी स्कूलों को तत्काल खोला जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User