पूर्व सपा MLA बोले-सपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी:सुल्तानपुर की पांचों सीटें जीतने का भी दावा, गरीब बेटियों की शादी कराने का फैसला लिया

Nov 25, 2026 - 18:59
0
पूर्व सपा MLA बोले-सपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी:सुल्तानपुर की पांचों सीटें जीतने का भी दावा, गरीब बेटियों की शादी कराने का फैसला लिया
सुल्तानपुर में सपा नेता और पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने अपने 51वें जन्मदिन पर हर साल एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया। बुधवार शाम 5:30 बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस संकल्प की शुरुआत करनपुर के मौर्या परिवार से करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और सुल्तानपुर की पांचों सीटों पर पार्टी का कब्जा होगा। मां के बिना रह रही बेटी के विवाह से करेंगे शुरुआत पांडेय ने कहा कि सामाजिक जीवन में उनके 30 साल पूरे हो रहे हैं। इसी अवसर पर उन्होंने हर साल एक गरीब परिवार की बेटी की शादी कराने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत करनपुर के मौर्या परिवार की बेटी से करेंगे, जो मां के बिना रह रही है। विवाह से पहले वह कन्या पूजन करेंगे। उन्होंने लोगों से बेटी के खुशहाल जीवन की कामना करने की अपील की। विरोधी गठबंधनों पर साधा निशाना राजनीतिक सवालों पर पांडेय ने विरोधी गठबंधनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये गठबंधन जनता को धोखा देकर अन्यायी और अत्याचारी लोगों को सत्ता में लाने के लिए बनाए गए हैं। हालांकि, जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि सपा प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सुल्तानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत होगी और भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया अभिभावक पार्टी में जिम्मेदारी और दूसरे नेताओं के बयानों पर सवाल के जवाब में पांडेय ने कहा कि वह पार्टी के अनुशासन में बंधे कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके अभिभावक और अगुवा हैं। पार्टी हित में अध्यक्ष जो फैसला लेंगे और जो जिम्मेदारी देंगे, उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि जन्मदिन पर सुबह से सुल्तानपुर में 50 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद दिया। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार जताया। विजेथुआ महावीरन धाम में किए दर्शन जन्मदिन की शुरुआत में उन्होंने कादीपुर स्थित विजेथुआ महावीरन धाम पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन किए। उन्होंने प्रार्थना की कि उन्हें इतनी शक्ति मिले कि वह जिले और क्षेत्र का सम्मान बढ़ा सकें और लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आ सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User