वाराणसी जोन में 893 वाहनों के चालान:मिर्जापुर में 2,907 लोगों को नियमों की जानकारी दी, 5.74 लाख रुपए जुर्माना वसूला

Nov 25, 2026 - 18:59
0
वाराणसी जोन में 893 वाहनों के चालान:मिर्जापुर में 2,907 लोगों को नियमों की जानकारी दी, 5.74 लाख रुपए जुर्माना वसूला
मिर्जापुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान में मिर्जापुर परिक्षेत्र ने वाराणसी जोन में पहला स्थान हासिल किया है। 24 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मीरजापुर मंडल में सर्वाधिक 2907 लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, पूरे वाराणसी जोन के नौ जनपदों में 893 वाहनों का चालान कर 5 लाख 74 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस और यातायात विभाग की टीमों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। जोन स्तर पर कुल 8025 लोगों को जागरूक किया गया। इसमें मिर्जापुर परिक्षेत्र के 2907 लोगों को जागरूक करना सबसे बड़ी उपलब्धि रही। कार्रवाई के आंकड़ों में आजमगढ़ परिक्षेत्र 388 वाहनों का चालान कर पहले स्थान पर रहा। वहीं, शमन शुल्क वसूली में वाराणसी परिक्षेत्र ने बाजी मारी। यहां सर्वाधिक 3 लाख 76 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं और चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म का इस्तेमाल न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User